
कई बड़े नक्सली नेताओं के फंसे होने की खबर
चाईबासा। पश्चिम सिंहभूम जिले के सारंडा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार जराइकेला और मनोहरपुर थाना क्षेत्र के कोलबोंगा एवं कुमडीह जंगल में नक्सलियों का एक दस्ता मौजूद था, जिसे सुरक्षाबलों ने घेर लिया। इन दोस्तों में नक्सलियों के कई बड़े नेताओं के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसके बाद दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। वैसे सीआरपीएफ के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह का कल ही चाईबासा दौरा हुआ था और एक विशेष ऑपरेशन के लिए रणनीति बनाई गई थी। चूंकि केंद्र सरकार द्वारा क्षेत्र को नक्सल मुक्त करने के लिए मार्च महीने की डेडलाइन दी गई है, इसलिए एक विशेष मिशन पर सुरक्षाबलों की टीम भी काम कर रही है। हालांकि अभी मुठभेड़ के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है लेकिन मुठभेड़ जारी होने की सूचना है।